सोना ₹1.76 लाख और चांदी ₹3.86 लाख के पार, दोनों ने बनाया ऑल टाइम हाई
सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,
- 24 कैरेट सोना ₹11,486 की तेजी के साथ ₹1,76,121 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- पिछले 3 दिनों में सोना कुल ₹21,811 महंगा हुआ है।
- चांदी ₹27,666 की छलांग लगाकर ₹3,85,933 प्रति किलो हो गई।
- बीते 3 दिनों में चांदी ₹68,228 महंगी हुई है।
29 दिन में रिकॉर्ड तेजी
साल 2026 के सिर्फ 29 दिनों में ही
सोना ₹42,926 चढ़ चुका है
चांदी में ₹1,55,513 की तेजी आई है
31 दिसंबर 2025 को
सोना ₹1,33,195/10 ग्राम था
चांदी ₹2,30,420/किलो थी
सोने की कीमत बढ़ने के बड़े कारण
🔹 वैश्विक तनाव – ट्रम्प का ग्रीनलैंड विवाद और टैरिफ धमकी
🔹 रुपये की कमजोरी – डॉलर के मुकाबले रुपया ₹91.10 के ऑल टाइम लो पर
🔹 सेंट्रल बैंकों की खरीद – RBI समेत कई देशों ने गोल्ड रिजर्व बढ़ाया
चांदी में उछाल की वजह
✔️ सोलर, EV और इलेक्ट्रॉनिक्स में भारी मांग
✔️ अमेरिकी टैरिफ का डर, कंपनियों का स्टॉक जमा करना
✔️ मैन्युफैक्चरर्स की पहले खरीदने की होड़
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
विशेषज्ञों के अनुसार,
सोना ₹1.90 लाख/10 ग्राम तक जा सकता है
चांदी ₹4 लाख/किलो तक पहुंच सकती है







