Magh Purnima 2026 Rashifal: 1 फरवरी को माघी पूर्णिमा, रवि पुष्य योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

Magh Purnima 2026 Rashifal: इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन कई दुर्लभ और शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आ सकता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों के प्रभाव से जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं और सौभाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं। खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह दिन बेहद लाभकारी रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा सफलता और उन्नति के संकेत लेकर आ रही है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का अब अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए भी यह समय अनुकूल है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है, बस वाणी पर संयम बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस समय अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी बड़ी डील या अवसर से अचानक लाभ होने की संभावना भी है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा नए अवसर लेकर आएगी। करियर और कारोबार से जुड़े क्षेत्रों में तरक्की के संकेत हैं। निवेश से लाभ हो सकता है, हालांकि किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार जरूरी है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और निजी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

Reviews

100 %

User Score

1 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *