मिडिल ईस्ट टेंशन से शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे फिसला

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,496.89 अंक टूटकर 74,207.24 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 775.65 अंक गिरकर 23,002.15 के स्तर पर आ गया।

इस गिरावट की मुख्य वजह ईरान पर बढ़ते हमले और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल मानी जा रही है। इससे निवेशकों में डर का माहौल बन गया और उन्होंने तेजी से शेयर बेचना शुरू कर दिया।

बाजार बंद होते-होते सेंसेक्स के लगभग सभी शेयर लाल निशान में आ गए।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट:

• एटरनल – 5.65%
• बजाज फिनसर्व – 5.42%
• महिंद्रा एंड महिंद्रा – 5.25%
• एचडीएफसी बैंक – 5.13%
• लार्सन एंड टुब्रो – 4.72%

एक दिन पहले आई थी तेजी:

इससे पहले बुधवार को बाजार में मजबूती देखी गई थी। सेंसेक्स 633 अंक चढ़कर 76,704 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 23,777 तक पहुंच गया था।

कच्चे तेल में नरमी और वैश्विक संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा था, लेकिन मिडिल ईस्ट तनाव ने बाजार का मूड पूरी तरह बदल दिया।

Reviews

0 %

User Score

0 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *