9 करोड़ कर्ज केस के बाद बच्चों से मिलेंगे Rajpal Yadav, गुरुकुल के नन्हें मददगारों से किया खास वादा

9 करोड़ के कर्ज मामले में जेल जा चुके अभिनेता Rajpal Yadav एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कानूनी मुश्किल नहीं, बल्कि गुरुकुल के बच्चों से जुड़ा भावनात्मक मामला है।

जब बच्चों ने तोड़ी अपनी गुल्लक

जब राजपाल यादव कर्ज केस में जेल में थे, तब कई सेलिब्रिटीज ने उनकी मदद की। लेकिन सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाला कदम उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित एक गुरुकुल के बच्चों ने उठाया।
इन बच्चों ने अभिनेता की मदद के लिए अपनी-अपनी गुल्लक तोड़ दीं और उन्हें खत लिखकर समर्थन जताया।

अब क्यों नाराज हैं बच्चे?

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव उन बच्चों से मिलने नहीं पहुंचे। इसी बात से बच्चे उनसे नाराज बताए जा रहे हैं।

राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी

पीटीआई से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उन्हें परिवार के साथ भी समय बिताने का मौका नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा:

“मुझे बताया गया कि वे बच्चे अनाथ आश्रम से हैं। मेरे अनुसार अगर बच्चों का आश्रम है तो वे अनाथ नहीं हैं। मैं गुरु परंपरा में विश्वास करता हूं और वे सभी बच्चे मेरे अपने हैं। मैं उनसे जरूर मिलूंगा, उन्हें गले लगाऊंगा और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाऊंगा।”

जल्द होगी मुलाकात?

राजपाल यादव ने साफ किया है कि वह बच्चों से जरूर मिलेंगे और उनकी नाराजगी दूर करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘छोटा पंडित’ कब इन नन्हें फैंस से मिलने पहुंचते हैं।

Reviews

75 %

User Score

1 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *