Sanju Samson के ‘विराट’ अवतार ने तोड़ा Virat Kohli का महारिकॉर्ड, ऐसे ही सेमीफाइनल नहीं पहुंची टीम इंडिया

Sanju Samson Broke Virat Kohli Record: टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर संजू सैमसन ने रन चेज करते हुए विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन ठोक दिए। उनकी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

रन चेज में सबसे बड़ी भारतीय पारी

‘विराट’ अंदाज में खेली गई इस पारी के साथ संजू अब टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान भारत के लिए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 82* रन की पारी खेली थी —

• 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
• 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ

196 रन का मुश्किल लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 195/4 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य मिला। शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ऐसे में संजू एक छोर पर डटे रहे और अकेले दम पर मैच भारत की झोली में डाल दिया।

शुरुआत में नहीं मिली थी जगह

दिलचस्प बात यह है कि खराब फॉर्म के कारण टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था। नामीबिया के खिलाफ उन्हें मौका मिला, लेकिन वह 22 रन ही बना सके। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्होंने 24 रन बनाए।

हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में उनका बल्ला जमकर बोला और उन्होंने साबित कर दिया कि बड़े मैच के खिलाड़ी क्यों कहलाते हैं।

Reviews

0 %

User Score

0 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *