Karan Kundrra – सही पार्टनर हो तो भटकने की गुंजाइश नहीं, Tejasswi Prakash संग रिश्ते पर किया खुलासा

एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी प्रकाश बेहद मायने रखती हैं. करण ने बताया कि तेजस्वी उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें उनकी जगह भी दिखा देती हैं. तेजस्वी की वजह से रिश्ते में लॉजिक और दिल का बैलेंस है.

करण ने अपने रिलेशनशिप पर की बात

करण ने आईएएनएस के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. करण ने बताया कि तेजस्वी और उनका रिश्ता अब चार साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और यह काफी मजबूत और समझदारी भरा है. करण ने कहा, ‘हम दोनों के अपने-अपने लक्ष्य हैं. चार साल से ज्यादा साथ रहने के बाद हमें पता चल गया है कि कुछ काम वह बहुत अच्छे से करती हैं और कुछ मैं बेहतर करता हूं.’

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘कभी-कभी मैं चीजों को लेकर थोड़ा ज्यादा भावुक हो जाता हूं, लेकिन तेजस्वी कहती हैं, ‘सुनो, यह काम मैं बेहतर कर सकती हूं.’ अगर मैं उन्हें न कहने की कोशिश करता हूं, तो वह बिना हिचकिचाए मुझे मेरी जगह दिखा देती हैं.

वह कहती हैं, ‘यह लॉजिक है,’ और मैं कहता हूं, ‘कभी-कभी दिल की बात भी होती है.’ उनकी राय बहुत पक्की होती है. हम इंसान हैं, कभी वह सही होती हैं और कभी मैं. खास बात है कि ज्यादातर बार तो वह ही सही होती हैं, लेकिन यही तो रिश्ते की असली खूबसूरती है.’

करण ने आगे क्या कहा?

करण ने बताया कि जब जिंदगी में सही इंसान मिल जाता है, तो सब कुछ ठीक हो जाता है और कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं रहता. उनका पूरा ध्यान बस उसी एक शख्स पर केंद्रित हो जाता है. उन्होंने बताया, ‘जैसे ही मेरा काम खत्म होता है और पैक-अप हो जाता है, मेरा मन बस यही सोचता रहता है, तेजा कहां है? मुझे वहां जाना चाहिए? बस उसी की तरफ खिंचाव महसूस होता है.’

Reviews

0 %

User Score

0 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *