Kalpwas Rules: 3 बार गंगा स्नान और त्रिकाल संध्या सहित ये 10 नियम, बिना इनके अधूरा माना जाता है कल्पवास

Kalpavas Ke Niyam Kya Hai: प्रयागराज की पावन धरती पर माघ मास में किए जाने वाले कल्पवास का विशेष धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में प्रयागराज की पावन त्रिवेणी संगम भूमि पर माघ मास में किए जाने वाले कल्पवास को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। पूरे एक माह तक संगम की रेती पर रहकर जप, तप, व्रत और साधना करने की इस परंपरा का उल्लेख धर्मग्रंथों में विस्तार से मिलता है। मान्यता है कि कल्पवास के दौरान बताए गए नियमों का पालन किए बिना इसका पूर्ण पुण्यफल प्राप्त नहीं होता।

हर वर्ष लगता है माघ मेला, श्रद्धालु करते हैं कल्पवास

भले ही प्रयागराज में कुंभ मेला हर 12 वर्ष और अर्धकुंभ 6 वर्ष में लगता हो, लेकिन माघ मेला हर साल आयोजित किया जाता है। इस दौरान देशभर से श्रद्धालु संगम तट पर स्नान-दान, यज्ञ, हवन, जप-तप और साधना करते हुए कल्पवास करते हैं।
हिंदू मान्यता के अनुसार माघ मास में केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि 33 कोटि देवी-देवता भी प्रयागराज में वास करते हैं।

महाभारत और पुराणों में वर्णित है कल्पवास की महिमा

महाभारत के अनुसार, 100 वर्षों तक अन्न-जल त्याग कर तपस्या करने से जो फल मिलता है, वही फल प्रयागराज में केवल एक माह विधिपूर्वक कल्पवास करने से प्राप्त हो जाता है।
पुराणों में भी बताया गया है कि कल्पवास से सभी पापों का नाश, पुण्य की प्राप्ति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

कल्पवास के 10 बड़े नियम, जिनके बिना अधूरा माना जाता है कल्पवास

सनातन परंपरा में कल्पवास को कष्टों से मुक्ति और मोक्ष का साधन माना गया है। इसका पूर्ण पुण्य पाने के लिए इन 10 नियमों का पालन अनिवार्य बताया गया है—

कल्पवासी को दिन में तीन बार गंगा स्नान करना चाहिए—सूर्योदय से पूर्व, दोपहर और संध्या समय।

प्रतिदिन त्रिकाल संध्या करना आवश्यक है।

संगम क्षेत्र में तुलसी और जौ के बीज बोकर प्रतिदिन उन्हें जल देना चाहिए।

प्रतिदिन स्वयं भोजन पकाकर केवल एक बार भोजन करने का विधान है।

खाली समय में धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन या सत्संग में भाग लेना चाहिए।

सभी इंद्रियों पर संयम रखते हुए पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

पितरों की कृपा पाने के लिए पिंडदान करना चाहिए।

किसी की निंदा, आलोचना, क्रोध, हिंसा और असत्य भाषण से दूर रहना चाहिए।

सामर्थ्य अनुसार साधु-संतों और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए।

भूमि पर शयन करना चाहिए और कल्पवास के दौरान मेला क्षेत्र नहीं छोड़ना चाहिए।

Reviews

100 %

User Score

3 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *