iQOO Z11 Lite 5G और Vivo T5 Lite 5G भारत में जल्द लॉन्च होंगे, BIS और Bluetooth SIG पर लिस्टिंग

भारत में जल्द ही दो नए बजट 5G स्मार्टफोंस एंट्री ले सकते हैं। यह iQOO Z11 Lite 5G और Vivo T5 Lite 5G नाम से आने की उम्मीद है। दोनों को Bluetooth SIG और भारतीय BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट किया गया है। जिससे इनके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों डिवाइस कई मामलों में एक जैसे फीचर्स वाले हो सकते हैं। यानी यह रिब्रांड वर्जन के रूप में एंट्री लेंगे। आइए, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z11 Lite 5G की बात करें तो यह स्मार्टफोन Bluetooth SIG साइट पर “I2510” और “I2515” मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इनमें से “I2515” मॉडल नंबर के साथ 44W चार्जिंग का जिक्र भी सामने आया है। यही मॉडल नंबर भारतीय BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, जिससे साफ हो जाता है कि यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

यदि Vivo T5 Lite 5G की बात करें तो इसे भी Bluetooth SIG प्लेटफार्म पर “V2557” और “V2603” मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इनमें “V2557” मॉडल के साथ 44W फास्ट चार्जिंग का संकेत मिला है। खास बात यह है कि दोनों मॉडल नंबर BIS साइट पर भी लिस्ट हो चुके हैं, जिससे इसके भी भारत में लॉन्च की संभावना है।

बता दें कि इससे पहले इन फोंस के भारत लॉन्च होने की जानकारी मिली थी। हालांकि उस समय स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं हुआ था। इन दोनों स्मार्टफोंस को लेकर खास बात यह भी सामने आई है कि ये एक-दूसरे के रिब्रांड वर्जन हो सकते हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि दोनों डिवाइस Bluetooth SIG लिस्टिंग में एक जैसे पैटर्न के साथ सामने आए हैं, जैसे कि दो-दो मॉडल नंबर और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिखा है। दोनों ब्रांड के पहले के पैटर्न को देखे तो ऐसा पहले भी हो चुका है और Vivo T4 Lite 5G और iQOO Z10 Lite 5G आए थे।

फिलहाल iQOO Z11 Lite 5G और Vivo T5 Lite 5G के अन्य फीचर्स, डिजाइन या सटीक लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन BIS सर्टिफिकेशन मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि iQOO और Vivo जल्द ही इन्हें भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकते हैं। यदि आप आने वाले कुछ हफ्तों में नया डिवाइस प्लान कर रहे हैं तो यह कम बजट में अच्छे विकल्प बन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इनके अपडेट मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

Reviews

0 %

User Score

0 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *