iPhone 17 Pro की कीमत में बड़ी कटौती, विजय सेल्स पर मिल रहा शानदार बैंक ऑफर
अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। Apple के फ्लैगशिप iPhone 17 Pro पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर Vijay Sales पर उपलब्ध है।
iPhone 17 Pro Price & Offers
iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत विजय सेल्स पर 1,32,490 रुपये लिस्ट की गई है। इसे पिछले साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।
बैंक ऑफर के तहत HSBC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 1,26,490 रुपये रह जाती है।
iPhone 17 Pro Specifications
डिस्प्ले: 6.3 इंच Super Retina XDR OLED
रेजोल्यूशन: 2622×1206 पिक्सल
रिफ्रेश रेट: 120Hz
पीक ब्राइटनेस: 3000 निट्स
प्रोसेसर: A19 Pro चिप
कैमरा सेटअप
48MP प्राइमरी फ्यूजन कैमरा (f/1.78)
48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा (f/2.2)
48MP टेलीफोटो कैमरा (f/2.8)
18MP फ्रंट कैमरा (f/1.9)
फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। इसे 6 मीटर गहराई में 30 मिनट तक सुरक्षित रखा जा सकता है।







