Border 2 सॉन्ग लॉन्च पर छलके Sunny Deol के आंसू, बोले—“मेरा दिमाग हिला हुआ है”

Border 2 Movie Update: वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में BSF जवानों के बीच रिलीज किया गया। इस खास मौके पर जहां सोनू निगम ने अपनी आवाज से समां बांध दिया, वहीं अभिनेता सनी देओल एक बार फिर भावुक नजर आए। जवानों के बीच खड़े होकर उन्होंने अपने दिल का दर्द साझा किया, जिसे सुनकर माहौल बेहद भावनात्मक हो गया।

गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी Border 2

बॉर्डर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बार फिल्म में ओरिजिनल स्टार सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था, जबकि अब फिल्म का पहला गाना दर्शकों के सामने आ चुका है।

BSF जवानों के बीच सॉन्ग लॉन्च, भावुक हुए सनी देओल

जैसलमेर में हुए इस खास इवेंट के दौरान सनी देओल जवानों से बातचीत करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा,

“आप लोग कैसे हैं? मैं आपके परिवार का हिस्सा हूं। जब से मैंने बॉर्डर की है, तब से ये रिश्ता और गहरा हो गया है।”

सनी ने आगे बताया कि साल 1997 में आई बॉर्डर उनके दिल के बेहद करीब है और इसका कनेक्शन उनके पिता धर्मेंद्र से भी जुड़ा हुआ है।

पिता धर्मेंद्र की याद ने किया भावुक

सनी देओल ने कहा,

“मैंने जब अपने पापा की फिल्म हकीकत देखी थी, तभी तय कर लिया था कि मैं भी ऐसी ही देशभक्ति वाली फिल्म करूंगा। जब एक्टर बना तो जेपी दत्ता साहब से बात की और फिर बॉर्डर बनी।”

1964 में रिलीज हुई हकीकत का जिक्र करते ही सनी देओल अपने पिता को याद कर भावुक हो गए।

“मैं ज्यादा नहीं बोल पाऊंगा, मेरा दिमाग हिला हुआ है”

अपने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए सनी देओल ने कहा,

“मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा, मेरा दिमाग हिला हुआ है।”

गौरतलब है कि 24 नवंबर को सनी देओल के पिता धर्मेंद्र का निधन हो गया था। परिवार अब भी इस गहरे सदमे से उबर नहीं पाया है। सनी देओल को हाल के दिनों में कई मौकों पर भावुक होते हुए देखा गया है।

निर्देशन और रिलीज डेट

बॉर्डर 2 के निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

Reviews

100 %

User Score

3 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *