‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ में बना स्लम सेट, 100 टैंकर पानी से तैयार हुआ ‘द पैराडाइज’ का भव्य दुनिया

साउथ स्टार नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘आया शेर’ रिलीज हुआ, जिसने अपनी एनर्जी और शानदार विजुअल्स के चलते सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। यह गाना कई भाषाओं में मिलियंस व्यूज बटोर चुका है और इंस्टाग्राम रील्स पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने को भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने करीब 2.5 एकड़ में फैला एक विशाल स्लम सेट तैयार किया। इस सेट में हीरो को स्लम के सम्राट के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट ने सेट को असली लुक देने के लिए बारीकी से काम किया, ताकि हर सीन वास्तविक लगे।

सेट का सबसे खास हिस्सा ‘हीरो हाउस’ है, जिसे खास तौर पर दमदार एंट्री सीन के लिए बनाया गया। यह स्ट्रक्चर 60 फीट चौड़ा, 45 फीट ऊंचा और 25 फीट गहरा है। शुरुआत में इसकी चौड़ाई 30 फीट थी, लेकिन बाद में दोनों तरफ 15-15 फीट बढ़ाकर इसे और भव्य बनाया गया। करीब 25 वर्कर्स ने 20 दिनों की मेहनत से इसे तैयार किया और ‘एजिंग’ तकनीक से इसे पुराना और असली लुक दिया गया।

गाने में दिखने वाला बिरयानी के बड़े कटोरे जैसा स्ट्रक्चर भी खास आकर्षण बना हुआ है। तांबे की फिनिश वाले इस सेटअप की चौड़ाई 10 फीट, रेडियस 20 फीट और ऊंचाई 6 फीट है, जिसे 5–7 लोगों की टीम ने सिर्फ पांच दिनों में तैयार किया।

इसके अलावा मेकर्स ने 2.5 एकड़ में ‘वॉटर बॉडी विलेज सेट’ भी बनाया, जिसमें 60 असली घर तैयार किए गए थे। इस गांव को बनाने में लगभग 50 वर्कर्स ने 30 दिन तक काम किया, ताकि इसमें एक साथ करीब 500 लोग मौजूद रह सकें। पानी के सीन को फिल्माने के लिए 100 टैंकर पानी मंगवाया गया, जिसे भरने में सात दिन लगे। इसके साथ ही पानी जमा करने के लिए 20 फीट गहरा तालाब भी बनाया गया।

फिल्म के लिए एक बड़ा डंप यार्ड सेट भी तैयार किया गया, जिसकी लंबाई 120 फीट, चौड़ाई 50 फीट और ऊंचाई 30 फीट है। इसे 25 लोगों की टीम ने 30 दिनों में बनाया और इसे असली डंप यार्ड जैसा रस्टिक लुक दिया गया।

खास बात यह है कि इन सभी सेट्स को बनाते समय प्राकृतिक माहौल को नुकसान न पहुंचे, इसका पूरा ध्यान रखा गया। आर्ट डिपार्टमेंट ने नेचुरल टेक्सचर्स और एजिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सेट्स को बेहद असली लुक दिया। यही वजह है कि ‘आया शेर’ गाने के शानदार विजुअल्स दर्शकों को फिल्म ‘द पैराडाइज’ की भव्य दुनिया की झलक दिखाते हैं।

Reviews

90 %

User Score

2 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *