अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने ‘घिस घिस घिस’ में मचाया धमाल

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म Welcome to the Jungle एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस गाने में पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar और भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित स्टार Akshara Singh की जोड़ी देखने को मिली है। दोनों का देसी और मस्तीभरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खासतौर पर अक्षय कुमार का भोजपुरी स्टाइल और मजेदार एक्सप्रेशन गाने को अलग पहचान दे रहे हैं।

गाना पूरी तरह देसी फ्लेवर, फुल ऑन एंटरटेनमेंट और शादी-पार्टी वाली वाइब से भरपूर है। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है। इसमें भोजपुरी बीट्स और बॉलीवुड मसाले का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। गाने का म्यूजिक सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो रहे हैं।

‘घिस घिस घिस’ को मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर Vikram Montrose ने कंपोज किया है। गाने में उनकी आवाज के साथ सुप्रिया पाठक की दमदार सिंगिंग भी सुनने को मिलती है। इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं, जबकि हुक लाइन का आइडिया इश्तेयाक मुस्ताक का बताया जा रहा है। म्यूजिक प्रोडक्शन आकाश यादव और विक्रम मोंट्रोस ने मिलकर तैयार किया है।

गाने को लेकर विक्रम मोंट्रोस ने कहा कि उनका मकसद ऐसा गाना बनाना था जिसे लोग बिना किसी सोच-विचार के खुलकर एंजॉय करें। उन्होंने बताया कि इसमें भोजपुरी मस्ती, बॉलीवुड एनर्जी और ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का पागलपन एक साथ डालने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि गाना पूरी तरह हाई एनर्जी और फन एलिमेंट से भरपूर नजर आता है।

गाने का वीडियो भी काफी रंगीन और धमाकेदार बनाया गया है। इसमें बड़े सेट्स, चमकदार कॉस्ट्यूम, डांसर्स की भीड़ और कॉमिक अंदाज देखने को मिलता है। अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री गाने की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। अक्षरा सिंह अपने ग्लैमरस और देसी दोनों अंदाज में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं अक्षय कुमार का फनी और एनर्जेटिक अवतार लोगों को खूब हंसा रहा है।

फिल्म Welcome to the Jungle पहले से ही अपनी विशाल स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में Suniel Shetty, Paresh Rawal, Arshad Warsi, Jacqueline Fernandez, Disha Patani, Raveena Tandon, Lara Dutta, Johnny Lever, Shreyas Talpade, Rajpal Yadav, Krushna Abhishek, Kiku Sharda, Daler Mehndi समेत कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।

फिल्म का निर्देशन Ahmed Khan कर रहे हैं। इसे फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म को एए नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज के सहयोग से बनाया जा रहा है।

कॉमेडी, एक्शन, म्यूजिक और मल्टीस्टार एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘घिस घिस घिस’ के बाद अब दर्शकों की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी बढ़ गई है।

Reviews

0 %

User Score

0 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *