T20 World Cup 2026 Closing Ceremony: फाइनल से पहले सजेगा संगीत का मंच, रिकी मार्टिन समेत ये स्टार करेंगे परफॉर्म
ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले दर्शकों को एक शानदार म्यूजिकल शाम देखने को मिलेगी। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में आयोजित होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल और भारतीय कलाकार अपनी प्रस्तुति से माहौल को और भी खास बना देंगे।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले शाम 5:30 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें इंटरनेशनल और देसी म्यूजिक का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी International Cricket Council (ICC) ने क्लोजिंग सेरेमनी के लिए कलाकारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में ग्लोबल पॉप स्टार Ricky Martin का नाम सबसे खास है। उनके साथ भारतीय संगीत जगत के दो मशहूर कलाकार Sukhbir और Falguni Pathak भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
ICC ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी को और भव्य बनाने के लिए ये तीनों बड़े कलाकार मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। दर्शकों को ग्लोबल हिट गानों के साथ देसी म्यूजिक का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
दूसरी ओर क्रिकेट की बात करें तो भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई के Wankhede Stadium में खेले गए मुकाबले में कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।
अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। गौरतलब है कि 2024 में कप्तान Rohit Sharma की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। ऐसे में टीम इंडिया के पास लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है।







