7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ realme C83 5G, कीमत 13,499 रुपये से शुरू

Realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन realme C83 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी के C-सीरीज लाइनअप में आने वाला यह नया फोन लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 7000mAh Titan बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो इस सेगमेंट में बड़ी खासियत मानी जा रही है।

कीमत की बात करें तो realme C83 5G तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका 4GB + 64GB वेरिएंट 13,499 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट 14,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट 17,499 रुपये में मिलेगा। इसकी पहली सेल 7 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart, realme की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन मेनलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। इसके साथ 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। यह Blooming Purple और Sprouting Green कलर में आएगा।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग, एनीमेशन और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है। फोन में AI Outdoor Mode भी दिया गया है, जो धूप में इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन ब्राइटनेस, स्पीकर वॉल्यूम और नेटवर्क रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU मिलता है, जिसमें दो Cortex-A76 कोर 2.4GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और गेमिंग के साथ 5G कनेक्टिविटी में अच्छा अनुभव दे सकता है।

फोन 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB के विकल्प दिए गए हैं। Dynamic RAM Expansion फीचर की मदद से RAM को वर्चुअली 18GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा OTG के जरिए 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है। इसमें 5334mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो 4160 × 3120 रेजोल्यूशन तक की तस्वीरें कैप्चर कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो realme C83 5G में 7000mAh की Titan बैटरी दी गई है, जो 15W PD और 15W DCP चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार फोन को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 180 मिनट लगते हैं। इसमें 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

डिजाइन के मामले में भी फोन मजबूत बनाया गया है। इसमें Military-Grade Shock Resistance के साथ IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस मिलता है। इसके अलावा 300% सुपर वॉल्यूम फीचर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और लगभग 212 ग्राम वजन के साथ यह फोन आता है।

अगर आप बजट में नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं तो realme C83 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा आप Lava Storm Play, OPPO K14x 5G और Tecno Spark Go 5G जैसे विकल्प भी देख सकते हैं।

Reviews

80 %

User Score

1 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *