Mardaani 3 Review: रानी मुखर्जी ने स्क्रीन पर आग लगा दी, छोटी बच्चियों के गायब होने की कहानी दिल चीर देती है

Mardaani 3 Review: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि यह फिल्म कैसी है।

यह फिल्म दिखाती है कि एक दमदार और अनुभवी हीरोइन पर्दे पर क्या कमाल कर सकती है। फिल्म के हर फ्रेम में रानी मुखर्जी छाई हुई हैं। इस फिल्म को देखकर समझ आता है कि उन्हें “रानी” क्यों कहा जाता है। ट्रेलर भले ही दिल्ली क्राइम 3 जैसा लगा हो, लेकिन फिल्म उससे काफी अलग है। यह सिर्फ लड़कियों की तस्करी की कहानी नहीं है, बल्कि उससे कहीं आगे जाकर आपको अंदर तक झकझोर देती है।

कहानी

फिल्म की कहानी एक शहर से अचानक गायब हो रही कुछ लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन मामलों की जांच शिवानी शिवानी रॉय (रानी मुखर्जी) करती हैं। शुरुआत में लगता है कि मामला किसी सेक्स रैकेट से जुड़ा होगा, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा खौफनाक है। लड़कियां क्यों गायब हो रही हैं और कुछ को मार क्यों दिया जा रहा है—इसका जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है फिल्म

यह एक असरदार और झकझोर देने वाली फिल्म है। रानी मुखर्जी इस फिल्म की जान हैं और हर सीन में शानदार लगती हैं। फिल्म की शुरुआत मजबूत है, बीच में कहीं-कहीं स्क्रीनप्ले थोड़ा भटकता है, लेकिन रानी की मौजूदगी फिल्म को संभाले रखती है। ट्विस्ट और टर्न कहानी को रोचक बनाए रखते हैं।

कई सीन ऐसे हैं जो आपको बेचैन कर देते हैं और आप लगातार यही सोचते रहते हैं कि इन मासूम बच्चियों के साथ क्या हो रहा है। जब सच्चाई सामने आती है, तो दिल भर आता है। फिल्म की कुछ कमियां हैं, लेकिन रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग उन्हें काफी हद तक ढक लेती है। कुल मिलाकर यह फिल्म मजबूत, प्रभावशाली और देखने लायक है।

एक्टिंग

रानी मुखर्जी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इस किरदार को पूरी तरह जीती हैं। मराठी डायलॉग्स वह पूरे आत्मविश्वास के साथ बोलती हैं। एक्शन सीन में वह किसी भी बड़े मेल हीरो से कम नहीं लगतीं। उनके डायलॉग पावरफुल हैं और हर फ्रेम में उनका अभिनय जान डाल देता है।
विलेन के रूप में मल्लिका प्रसाद अम्मा का किरदार मजबूत है और उन्होंने डर पैदा करने में काफी हद तक सफलता पाई है। जानकी बोड़ीवाला ने भी अच्छा काम किया है।

राइटिंग और डायरेक्शन

फिल्म की कहानी आयुष गुप्ता, दीपक किंगरानी और बलजीत सिंह मारवाह ने लिखी है, जबकि निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है। राइटिंग और बेहतर हो सकती थी, लेकिन डायरेक्शन मजबूत है। रानी मुखर्जी को फिल्म का सबसे बड़ा हथियार बनाकर पेश किया गया है।

रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग के लिए मर्दानी 3 जरूर देखें।

रेटिंग: 3.5/5 स्टार्स

Reviews

100 %

User Score

2 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *