OPPO Reno 15 5G भारत में लॉन्च: 50MP AI Portrait कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ

OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन OPPO Reno 15 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ लाइनअप में OPPO Reno 15 Pro 5G और OPPO Reno 15 Pro Mini 5G भी लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में केवल बेस मॉडल की जानकारी दे रहे हैं। इसमें अल्ट्रा-स्लिम बॉडी, शानदार कैमरा, लेटेस्ट AI, पावरफुल चिसेट और बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।

OPPO Reno 15 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 45,999 रुपये की कीमत पर आया है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 48,999 रुपये है। टॉप ऑप्शन 12GB RAM + 512GB स्टोरेज 53,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 13 जनवरी से OPPO Store, Flipkart और Amazon के जरिए शुरू होगी।

OPPO ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन OPPO Reno 15 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ ही OPPO Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G भी पेश किए गए हैं।

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स:

8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹45,999

12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹48,999

12GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹53,999
सेल 13 जनवरी से OPPO Store, Flipkart और Amazon पर शुरू होगी।

डिजाइन और डिस्प्ले:
OPPO Reno 15 5G में पतले बेजल्स और 93.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले है। फोन में HoloFusion Technology और Dynamic Stellar Ring डिजाइन दिया गया है। यह Glacier White, Twilight Blue और Aurora Blue कलर में उपलब्ध है।

परफॉरमेंस:
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और ColorOS 16 OS दिया गया है। इसके साथ AI HyperBoost 2.0, Trinity Engine और Luminous Rendering Engine जैसी फीचर्स हैं, जो गेमिंग और मल्टी-टास्किंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस देते हैं।

कैमरा:

50MP AI Portrait सेल्फी कैमरा

रियर कैमरा: 50MP मेन कैमरा (OIS), 50MP 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट, 8MP अल्ट्रा-वाइड
AI Portrait Glow, PureTone तकनीक और 4K 60fps HDR Ultra-स्टेडी वीडियो जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

बैटरी:
6500mAh बैटरी के साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट। कंपनी का दावा है कि केवल 10 मिनट चार्जिंग में घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

निष्कर्ष:
OPPO Reno 15 5G उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस AI कैमरा फीचर्स, बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉरमेंस वाला मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

Reviews

100 %

User Score

1 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *