‘एक सशक्त फिल्म बनाइए’—‘धुरंधर’ विवाद पर सुधीर मिश्रा का रिएक्शन
Sudhir Mishra On Dhurandhar: अपनी अलग और सशक्त कहानी कहने की शैली के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुधीर मिश्रा ने फिल्म और इसके मेकर्स को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही एक महीना पूरा करने जा रही है। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से लगातार सराहना मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। कई सेलेब्स पहले ही फिल्म की तारीफ कर चुके हैं और अब इस कड़ी में दिग्गज फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा का नाम भी जुड़ गया है।
Reviews
100 %







