रश्मिका–विजय की शादी के बाद ‘राणाबाली’ से कपल का फर्स्ट लुक रिलीज, फैंस को मिला खास तोहफा

हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के दो दिन बाद फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ से कपल का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

‘राणाबाली’ में फिर साथ दिखेगी सुपरहिट जोड़ी

शादी के बाद यह दोनों की पहली फिल्म होगी। इससे पहले दोनों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ नजर आ चुके हैं, जहां उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

इस बार ये जोड़ी डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन की फिल्म ‘राणाबाली’ में साथ दिखाई देगी। मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के शादी वाले खूबसूरत पलों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आती है।

रिलीज हुआ गाना ‘ओ मेरे साजन’

फिल्म का गाना ओ मेरे साजन भी रिलीज किया गया है। इसे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज किया है, जबकि श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है।

वीडियो में शादी की तैयारियों से लेकर दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री और बाद की रोमांटिक झलकियां दिखाई गई हैं। अंत में मेकर्स ने “हैप्पी मैरिज लाइफ रश्मिका और विजय” लिखकर दोनों को शुभकामनाएं दीं।

फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

‘राणाबाली’ 19वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में विजय एक आजादी के सिपाही ‘राणाबाली’ की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका ‘जयम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी।

हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉसलू फिल्म में विलेन सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म का निर्माण मिथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर ने किया है, जबकि टी-सीरीज इसे प्रस्तुत कर रही है।

यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Reviews

100 %

User Score

1 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *