Reviews
0 %
User Score
Rate This
Descriptions:
गाजियाबाद में जिला प्रशासन और गाजियाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के सहयोग से जीईएम (गाजियाबाद एंटरप्रेन्योरशिप मिशन) की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना और एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करना है।
इस कार्यक्रम में 12 से अधिक कॉलेजों के 4000 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से टॉप 100 छात्रों का चयन किया गया। इसमें 60% से अधिक छात्राएं शामिल हैं। चयनित छात्रों को पूरा उद्यमिता प्रशिक्षण, मेंटरशिप, फंडिंग और बिजनेस लॉन्चिंग का सहयोग दिया जाएगा।







