Free Course: प्राइवेट सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, गूगल के फ्री ऑनलाइन कोर्स से पाएं हाई सैलरी जॉब

Online Free Course: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण लाखों युवा अब प्राइवेट सेक्टर की ओर रुख कर रहे हैं। डिजिटल युग में टेक्निकल स्किल्स की मांग तेजी से बढ़ी है और इसी को देखते हुए Google कई ऑनलाइन फ्री कोर्स उपलब्ध करा रहा है, जिन्हें करके आप बेहतर करियर बना सकते हैं।

अगर आप घर बैठे बिना किसी फीस के नई स्किल सीखना चाहते हैं, तो ये कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

गूगल डिजिटल मार्केटिंग कोर्स

डिजिटल मार्केटिंग आज के दौर की सबसे डिमांडिंग स्किल्स में से एक है। इस फील्ड में प्रोफेशनल्स की काफी जरूरत है। जहां प्राइवेट संस्थानों में इस कोर्स के लिए मोटी फीस ली जाती है, वहीं गूगल इसे मुफ्त में उपलब्ध कराता है।

कोर्स पूरा करने के बाद परीक्षा पास करने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, जो देश-विदेश में मान्य होता है। इससे आपको अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने में मदद मिल सकती है।

गूगल AI (Artificial Intelligence) कोर्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हर सेक्टर में तेजी से इस्तेमाल हो रही टेक्नोलॉजी है। AI की मदद से कई काम ऑटोमेट हो रहे हैं। अगर आपको AI में रुचि है, तो गूगल का यह फ्री कोर्स आपके लिए शानदार मौका है।

इस कोर्स के जरिए आप AI की बेसिक से एडवांस जानकारी हासिल कर सकते हैं और टेक इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं।

मशीन लर्निंग कोर्स

मशीन लर्निंग AI का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कोर्स में आपको मशीनों को डेटा के आधार पर ट्रेन करना और मॉडल तैयार करना सिखाया जाता है।

कोर्स पूरा करने के बाद आप देश-विदेश की कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस फील्ड में सैलरी पैकेज भी काफी आकर्षक होता है।

गूगल बिजनेस कोर्स

आज के समय में ज्यादातर बिजनेस ऑनलाइन हो चुके हैं। कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं।

गूगल के इस फ्री बिजनेस कोर्स में आपको Business Strategy, Local Marketing, Email Marketing, E-Commerce और D2C (Direct-to-Customer) जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स सिखाए जाते हैं।

अगर आप टेक्निकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और बिना खर्च के नई स्किल सीखना चाहते हैं, तो गूगल के ये फ्री ऑनलाइन कोर्स आपके लिए बेहतरीन अवसर हैं। सही स्किल और सर्टिफिकेट के साथ प्राइवेट सेक्टर में अच्छी नौकरी पाना काफी आसान हो सकता है।

Reviews

100 %

User Score

1 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *