दो दिन की गिरावट के बाद चांदी की धमाकेदार वापसी, 7000 रुपये चढ़े दाम

सोने और चांदी के भाव में आज भी तेज़ी देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत में आज करीब 7000 रुपये की जबरदस्त उछाल आई है और यह MCX पर 2.43 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर कारोबार कर रही है। दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती लौटी है। चांदी 7000 रुपये से ज्यादा चढ़ी है, वहीं सोने के दामों में भी तेजी दर्ज की गई है। हालांकि इससे पहले बीते तीन दिनों में चांदी के भाव में करीब 22,000 रुपये की भारी गिरावट देखी गई थी। ऐसे में बाजार में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सोने और चांदी की कीमतों में इतना तेज उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा है?

Reviews

89 %

User Score

4 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *