‘अब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का समय आ गया है’, पूर्व दिग्गज सबा करीम की BCCI से बड़ी मांग

Saba Karim on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में डेब्यू करने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी का बल्ला हर फॉर्मेट में आग उगल रहा है। महज 14 साल की उम्र में शतक लगाकर इतिहास रचने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी अपने बेखौफ खेल से सभी को प्रभावित किया है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें भारतीय सीनियर टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बीसीसीआई को इस दिशा में गंभीर कदम उठाना चाहिए।

  • ‘नेशनल टीम में शामिल करने का सही वक्त आ गया है’ – सबा करीम
  • न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में सबा करीम ने कहा,

“वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें खेलते देखना खुशी देता है। मुझे लगता है कि अब उन्हें इंडियन नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है। यह अच्छी बात है कि बीसीसीआई, स्टेट एसोसिएशन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स सभी उन पर नजर बनाए हुए हैं। बहुत जल्द हम उन्हें भारतीय टीम की जर्सी में देखेंगे।”

आईपीएल में रचा था ऐतिहासिक रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था।
यह आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

हर फॉर्मेट में दिखा रहा है दम

आईपीएल 2025, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 और अन्य घरेलू टूर्नामेंट्स में वैभव सूर्यवंशी की निरंतरता ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उनका आक्रामक अंदाज़, आत्मविश्वास और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

Reviews

90 %

User Score

2 ratings
Rate This

Sharing

Leave your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *